दुनियाभर में टेक्नोलॉजी को लेकर बड़ी बहस चल रही है, और इसी बीच अरबपति उद्यमी Elon Musk ने एक ऐसा भविष्य दिखाया है जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। Musk के अनुसार आने वाले समय में पैसे की जरूरत खत्म हो जाएगी, और नौकरी करना सिर्फ एक विकल्प बनकर रह जाएगा।
AI और रोबोट्स के आने से पैसा होगा “Irrelevant”
Fox Business की रिपोर्ट के अनुसार Elon Musk का कहना है कि AI और ह्यूमनॉइड रोबोट्स इतने ज्यादा उत्पादक होंगे कि इंसानों को पैसे कमाने के लिए काम करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
Musk ने कहा कि:
“Artificial Intelligence और रोबोट्स इतना काम करेंगे कि पैसा महत्वहीन हो जाएगा। ज्यादातर लोग शौक के रूप में काम करेंगे, जरूरत के लिए नहीं।”
ये बयान उनके ongoing प्रोजेक्ट्स जैसे xAI, Tesla Bot, space-based solar power और Grokipedia से मेल खाता है।
Jensen Huang के साथ बातचीत में दिया बड़ा बयान
Elon Musk ने Nvidia के CEO Jensen Huang और सऊदी अरब के आईटी मंत्री Abdullah Amer Alswaha के साथ बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

उन्होंने कहा:
“मुझे नहीं पता long-term कितना होता है—10 या 20 साल—लेकिन मेरा अनुमान है कि आने वाले दो दशकों में काम करना एक विकल्प भर रह जाएगा।”
“काम करना वैसा होगा जैसे आज लोग शौक से सब्जी उगाते हैं”
Musk ने उदाहरण देते हुए कहा:
“जब रोबोट्स ज्यादातर काम करेंगे, तब नौकरी करना वैसा ही होगा जैसे आज कुछ लोग अपने घर में सब्जी उगाते हैं। मुश्किल है, लेकिन लोग करते हैं क्योंकि उन्हें अच्छा लगता है।”
यानि लोग नौकरी जिंदगी चलाने के लिए नहीं, बल्कि पैशन के लिए करेंगे।
AI और रोबोटिक्स मिटा देंगे गरीबी
Musk का मानना है कि AI और रोबोटिक्स गरीबी को पूरी तरह खत्म कर देंगे, क्योंकि इससे बुनियादी चीजों की लागत लगभग शून्य हो जाएगी।
उन्होंने कहा:
“NGOs गरीबी हटाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन सफल नहीं हो पाईं। असल में गरीबी को खत्म करने का तरीका सिर्फ AI और रोबोटिक्स ही है।”
Musk के अनुसार सिर्फ Tesla ही नहीं, बल्कि कई कंपनियां भविष्य में ह्यूमनॉइड रोबोट्स बनाएंगी, जिससे दुनिया भर में उत्पादकता कई गुना बढ़ जाएगी।