AIIMS जल्द ही INI-CET 2025 का परिणाम जारी करने जा रहा है। रिजल्ट आने के बाद उम्मीदवार अपनी Registration ID और Password की मदद से स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर उपलब्ध होगा।
INI-CET 2025 रिजल्ट – कब आएगा?
9 नवंबर 2025 को आयोजित किए गए INI-CET एग्जाम का रिजल्ट किसी भी समय जारी हो सकता है। AIIMS की ओर से रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा।
रिजल्ट कैसे चेक करें? (Step-by-Step Guide)
Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: aiimsexams.ac.in
Step 2: ‘Academic Courses’ टैब के अंदर INI CET सेक्शन खोजें
Step 3: यहां “Result of INI CET Nov 2025 Session” लिंक पर क्लिक करें
Step 4: अपनी Roll Number दर्ज कर क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करें
Step 5: Candidate Login पेज पर जाएं
Step 6: यहां अपना Registration ID और Password भरें
Step 7: आपकी स्क्रीन पर INI-CET 2025 Scorecard दिखाई देगा—इसे डाउनलोड कर लें
INI-CET 2025 एग्जाम किसके लिए था?
यह परीक्षा निम्न PG कोर्सेस में एडमिशन के लिए आयोजित की गई थी:
- MD / MS
- M.Ch. (6 Years)
- DM (6 Years)
- MDS
- MD (Hospital Administration)
इन संस्थानों में एडमिशन मिलेगा:
- AIIMS New Delhi व अन्य AIIMS
- JIPMER, Puducherry
- NIMHANS, Bengaluru
- PGIMER, Chandigarh
- SCTIMST, Trivandrum